करण जौहर ने की एक्ट्रेस सारा की खिंचाई

by sadmin
Spread the love

एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस में से एक है जिन्होंने बेहद कम समय में फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली हैं। सारा और उनके चुलबुले अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। एक्ट्रेस सारा का कोई भी वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वायरल वीडियों में एक्ट्रेस सारा प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ मुम्बई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। जिसमें एक्ट्रेस अली खान करण जौहर का हाथ थामे दिख रही हैं। करण जौहर ने ग्रे कलर के कपड़े पहन रखे हैं वहीं सारा ग्रीन कलर के कपड़ों में दिख रही है। एयरपोर्ट पर पैप्स को देखकर करण जौहर कहते हैं आप लोगों को सारा की शायरी सुननी चाहिए। जिसे सुनकर सारा कहती हैं करण के सामने सारा की शायरी ओवर।  एक्ट्रेस की बातों का फौरन जवाब देते हुए करण कहते हैं आखिर कौन बनेगा सारा का शौहर। जिसे सुनकर अतरंगी रे फेम एक्ट्रेस सारा अली खान जोर से हंसते हुए कहती है आप ऐसा कहोगे, मुझे यकीन नहीं हो रहा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!