मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान गोपीचंद हिरवानी के घर किया भोजन

by sadmin
Spread the love

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान गोपीचंद हिरवानी के घर किया भोजन ग्राम जेवरतला पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत ग्राम जेवरतला पहुंचे। जेवरतला में किसान गोपीचंद हिरवानी के घर मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन किया। तिलक लगा कर गृहस्वामिनी ने मुख्यमंत्री का घर मे स्वागत किया। गोपीचंद ने मुख्यमंत्री को अपने खेत में उगाए धान का चावल परोसा। ठेठरी रोटी के साथ मुख्यमंत्री ने किसान गोपीचंद के घर उड़द दाल और कोचई के पत्ते से बनी इड़हर की सब्जी का स्वाद लिया। साथ ही सिलबट्टे पर पिसी टमाटर की चटनी, मूनगा भाजी भी किसान गोपीचंद ने मुख्यमंत्री को खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोपीचंद हिरवानी के परिवारजनों से भेंट की और स्वादिष्ट भोजन के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने गोपीचन्द के घर के बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और बच्चों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने गोपीचन्द के घर की महिलाओं को साड़ी व बच्चों को वस्त्र उपहार स्वरूप भेंट किये।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!