सलमान खान के साथ बड़ी एक्शन फिल्म बनाएंगे अली अब्बास जफर

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्मों का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है।  सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी फिल्मों में सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर की जोड़ी बन चुकी है। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। ऐसे में अब फैन्स के लिए गुड न्यूज है, क्योंकि एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर अली अब्बास जफर, सलमान खान को लेकर फिर से फिल्म बना सकते हैं। अली अब्बास जफर ने सलमान खान को लेकर सुल्तान,टाइगर जिंदा है और भारत बनाई है। कहा जा रहा है अली अब्बास जफर ने सलमान के साथ एक बिग एक्शन फिल्म प्लान की है। फिलहाल वह स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है और जल्द ही इसे लेकर सलमान से मुलाकात करेंगे। अली अब्बास जफर ने बताया कि उन्होंने एक बिग बजट फिल्म की प्लानिंग की है, जिसे वह सलमान के साथ करना चाहते है। यह एक जबरदस्त एक्शन होगी। अली अब्बास जफर ने कहा, ‘अपने प्लान वर्क कमिटमेंट के कारण मैं यशराज की टाइगर 3 डायरेक्ट नहीं कर पाया लेकिन इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। इस फिल्म में काफी मजा आने वाला है।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!