डेविस कप के पूर्व कप्तान नरेश कुमार का हुआ निधन

by sadmin
Spread the love

डेविस कप के कप्तान और लिएंडर पेस के मेंटर रहे पूर्व टेनिस खिलाड़ी नरेश कुमार का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी सुनीता, पुत्र अर्जुन और दो बेटियां गीता और प्रीआह हैं। वे पिछले हफ्ते से उम्र से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे। नरेश कुमार की कप्तानी में डेविस कप में पदार्पण करने वाले जयदीप मुखर्जी ने कहा-आज हमने महान संरक्षक को खो दिया है।नरेश कुमार का जन्म अविभाजित भारत के लाहौर में 22 दिसंबर 1928 में हुआ था। उन्होंने 1949 में एशियन टेनिस चैंपियनशिप से अंतरराष्ट्रीय टेनिस की शुरुआत की थी।1950 के दशक में रामनाथन कृष्णन के साथ एक दशक तक भारतीय टेनिस पर उन्होंने राज किया। 1952 में उन्होंने कप्तान के रूप में डेविस कप में पदार्पण किया।वह 1955 में विंबलडन के चौथे दौर तक पहुंचे,जहां नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका के टोनी ट्रैबर्ट से हार गए थे।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!