अंतरिक्ष की उड़ान भर रहे रॉकेट का बूस्टर क्रैश

by sadmin
Spread the love

अमेरिका के जेफ बेजोस की अंतरिक्ष की सैर कराने वाली कंपनी ब्लू ओरिजिन द्वारा छोड़ा गया न्यू शेपर्ड रॉकेट का बूस्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। ब्लू ओरिजिन ने बताया कि वेस्ट टेक्सास में कंपनी के प्रक्षेपण स्थल से सोमवार को सुबह 8.30 बजे न्यू शेपर्ड रॉकेट लांच किया गया था। इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं था, क्योंकि यह एक पेलोड मिशन था। ब्लू ओरिजिन ने ट्वीट कर इस हादसे के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि रॉकेट की उड़ान के दौरान बूस्टर के फेल होते ही ‘कैप्सूल एस्केप सिस्टम‘ यानी कैप्सूल को बचाने वाला तंत्र सक्रिय हो गया और उसने कैप्सूल को बूस्टर से अलग कर दिया। इसके बाद कैप्सूल सुरक्षित धरती पर उतर गया। बूस्टर ने जमीन को प्रभावित किया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन कंपनी के अंतरिक्ष पर्यटन के लिए यह एक आघात माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!