दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में धवन होंगे कप्तान

by sadmin
Spread the love

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज में शिखर धवन भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं।इस सीरीज में भारत के उन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा,जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में शामिल हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा सहित विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे अहम खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इस स्थिति में शिखर धवन को कप्तानी मिलना तय है। इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण को इस सीरीज में भारत का कोच बनाया जा सकता है। लक्ष्मण इससे पहले भी जरूरत पड़ने पर भारतीय टीम के कोच बन चुके हैं।टी20 वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण इस साल 16 अक्तूबर से 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है। इससे पहले भारत 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगा। पहला टी20 मैच 28 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!