पद से हटाए गए बिहार के कानून मंत्री

by sadmin
Spread the love

सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट में विधि मंत्री बनाए गए पटना के बाहुबली अनंत सिंह के करीबी एमएलसी कार्तिक कुमार  को उनके पद से हटा दिया गया है।कार्तिक कुमार के स्थान पर अब गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री डा. शमीम अहमद को नया विधि मंत्री बनाया गया है। वहीं कार्तिक को अब बिहार के गन्ना उद्योग विभाग में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।दोनों नए मंत्रियों के विभागों में बदलाव को लेकर कैबिनेट सचिवालय से आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि पहली सितंबर तक के लिए हाईकोर्ट ने कार्तिक कुमार को जमानत दी थी।16 अगस्त को कार्तिक कुमार को बिहार का विधि मंत्री बनाए जाने को लेकर काफी विवाद था।उन पर अपहरण के एक मामले में फरार होने को लेकर वारंट जारी हुआ था।इसके बाद से कार्तिक सिंह पर बीजेपी काफी हमलावर थी।यहां तक कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और वामदलों ने भी कार्तिक सिंह को मंत्री बनाए जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। वहीं दूसरी तरफ मामले में नीतीश कुमार ने भी यह स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में वह कुछ भी फैसला नहीं लेंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!