सितंबर में भी बैंक छुट्टियों की भरमार

by sadmin
Spread the love

भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार अगस्त महीने में देश के बैंकों में कुल 18 दिन छुट्टी थी। इन छुट्टियों में साप्ताहिक रविवार के अलावे हफ्ते के दूसरे और चौथे शनिवार को दी जाने वाली छुट्टियां भी शामिल थीं। आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक सितंबर महीने में भी बैंक छुट्टियों की भरमार है। देश के अलग-अलग राज्यों की बैंक शाखाओं की बात करें तो सितंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक छुट्टी रहेगी। सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी और नवरात्र जैसे त्योहार पड़ रहे हैं इस कारण महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल और ओडिसा जैसे राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। हफ्ते के दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिला दें तों छुट्टियों की लिस्ट और लंबी हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!