विराट कोहली ने धोनी के साथ शेयर की फोटो

by sadmin
Spread the love

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि जब वो महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम के कप्तान थे, वह उनके करियर का सबसे सुखद और रोमांचक समय था। उन्होंने आगे लिखा है कि हमारी साझेदारी मेरे लिए हमेशा खास रहेगी। इसके बाद उन्होंने 7+18 लिखकर दिल बनाया है। 7 महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर है, जबकि 18 विराट कोहली का जर्सी नंबर है। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर सुपरहिट थी। उपकप्तान विराट अपने आक्रामक अंदाज से विपक्षी टीम पर हावी होते थे तो महेंद्र सिंह धोनी की रणनीती विपक्षी टीम के हर हौसले तो पस्त कर देती थी। टेस्ट क्रिकेट में जब धोनी को लगा कि विराट कप्तानी के लिए तैयार हैं तो उन्होंने बीच सीरीज में ही संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टी20 क्रिकेट में दोनों की जोड़ी ने लंबे समय तक भारत के लिए कमाल किया। खासकर लक्ष्य की पीछा करने में ये दोनों खिलाड़ी माहिर थे। विराट और धोनी दोनों की फिटनेस कमाल की है और बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय ये दोनों अक्सर एक की जगह दो रन चुरा लेते थे और विपक्षी टीम पर दबाव बनाते थे। दोनों मिलकर मैच को अंत तक ले जाते थे और आखिरी ओवरों में गेंदबाज पर दबाव बनाकर आसानी से रन बनाते थे। धोनी और कोहली ने मिलकर भारत को कई मैच जिताए हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!