राष्ट्रगान से पहले च्यूइंगगम निकालते दिखे केएल राहुल

by sadmin
Spread the love

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में 10 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की है। केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने बेहतरीन खेल दिखाया और हरारे के मैदान में एकतरफा जीत हासिल की।भारत की जीत के हीरो गेंदबाजी में दीपक चाहर, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा रहे।वहीं, बल्लेबाजी में शिखर धवन ने 81 रन और शुभमन गिल ने 82 रन की नाबाद पारी खेली।यह बतौर कप्तान केएल राहुल की पहली जीत रही।इससे पहले उन्हें इसी साल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे में हार मिली थी।राहुल लगभग तीन महीने बाद टीम में वापसी कर रहे थे।जून की शुरुआत में ही उन्हें ग्रोइन इंजरी हुई थी और वह हार्निया के ऑपरेशन के लिए जर्मनी भी गए थे।उसके बाद से यह उनका पहला मैच था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!