फीफा का फैसला बेहद कड़ा

by sadmin
Spread the love

प्रशासकों की समिति ने चुनाव और संविधान से जुड़े मसलों पर सहमति के बावजूद फीफा की ओर से भारतीय फुटबॉल महासंघ  को निलंबित करने के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सीओए ने एक बयान में कहा- हम हैरान हैं कि फीफा का यह फैसला तब आया है, जब उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार फीफा-एएफसी, एआईएफएफ, सीओए और खेल मंत्रालय सहित सभी हितधारकों के बीच कुछ दिनों से व्यापक चर्चा चल रही थी। सीओए सुप्रीम कोर्ट के 3 अगस्त को दिए निर्णय के अनुसार चुनाव कराने के साथ ही हितधारकों से चर्चा कर रहे थे। सीओए ने कहा- खेल मंत्रालय के माध्यम से फीफा ने यह भी सुझाव दिया था कि कार्यकारी समिति में 23 सदस्य हो सकते हैं, जिनमें छह प्रतिष्ठित खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!