सुभाष चंद्र बोस की पुत्री ने नेताजी के अवशेष भारत लाने की मांग की

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली, पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद कर रहा है। जर्मनी में रह रहीं नेताजी की पुत्री अनीता बोस फाफ ने भारत सरकार से नेताजी के अवशेषों को भारत लाने की मांग की। अनीता बोस ने यह भी कहा है कि नेताजी के पूरे जीवन में देश की स्वतंत्रता से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं था।  अनीता बोस ने अपने बयान में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों से अपील की कि नेताजी के जीवन में उनके देश की स्वतंत्रता से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं था। इसलिए अब वह समय आ गया है कि कम से कम उनके अवशेष भारतीय धरती पर लौट सकें। उन्होंने नेताजी की अस्थियों को उनकी मातृभूमि में वापस लाने के लिए लोगों से प्रयास करने का आह्वान किया है।  गौरतलब है कि तत्कालीन ब्रिटिश शासन से लड़ने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत भारतीय इतिहास के सबसे महान रहस्यों में से एक है। नेताजी की इकलौती संतान अनीता बोस फाफ लंबे समय से कहती आई हैं कि नेताजी के अवशेष रेंकोजी मंदिर में हैं। नेताजी के कई भारतीय रिश्तेदारों ने भी सरकार से कई बार अनुरोध किए कि यह पता लगाना चाहिए कि नेताजी ताइवान से कहां गए थे।  ऑस्ट्रिया में जन्मीं अर्थशास्त्री अनीता बोस फाफ नेताजी सुभाषचंद्र बोस और उनकी पत्नी एमिली शेंकल की बेटी हैं। वह केवल चार महीने की थी जब नेताजी अंग्रेजों से लड़ने के लिए जर्मनी से दक्षिण पूर्व एशिया चले गए थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!