एयरपोर्ट से 100 करोड़ की हेरोइन और कोकीन जब्त

by sadmin
Spread the love

चेन्नई एय पोर्ट पर कस्टम्स विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इथियोपियाई एयरलाइंस से अदीस अबाबा से पहुंचे एक यात्री से 9.590 किलोग्राम वजन की हेरोइन और कोकीन जब्त की गई है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारी अनिल कुमार की खुफिया जानकारी के आधार पर यह छापेमारी की गई थी।चेन्नई एयर कस्टम द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 11 अगस्त को इथोपियन एयरलाइंस द्वारा अदीस अबाबा से पहुंचे एक भारतीय यात्री इकबाल बी उरंदादी को एआईयू अधिकारियों ने रोका। उनसे 9.590 किलोग्राम वजन वाली हेरोइन और कोकीन जब्त की गई, जिसकी करीब 100 करोड़ रुपये है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!