भारतीय बैडमिंटन टीम को फाइनल में मलेशिया ने हराया

by sadmin
Spread the love

यह भारत के लिए पांचवें दिन का चौथा पदक है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने स्वर्ण जीता था। वहीं, वेटलिफ्टर विकास ने रजत पदक अपने नाम किया था।भारतीय बैडमिंटन टीम को मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय बैडमिंटन टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। तब भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराया था।यह भारत के लिए पांचवें दिन का चौथा पदक है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने स्वर्ण जीता था। वहीं, वेटलिफ्टर विकास ने रजत पदक अपने नाम किया था। कुल मिलाकर 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का 13वां पदक रहा।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!