पार्टी के बाद अब परिवार में भी बगावत? बाल ठाकरे की बहू स्मिता ने की शिंदे से मुलाकात

by sadmin
Spread the love

मुंबई । सत्ता और पार्टी के बाद अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर में भी मुश्किलें पैदा होती दिख रही हैं। खबर है कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। हालांकि, उन्होंने इस मुलाकात को ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया और कहा कि शिंदे ‘पुराने शिवसैनिक’ हैं। खास बात है कि शिंदे से मुलाकात करने वाली स्मिता ठाकरे, ठाकरे परिवार की, पहली सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। दक्षिण मुंबई में सरकारी अतिथि गृह ‘सहयाद्री’ में शिंदे से मुलाकात के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया एकनाथ शिंदे एक पुराने शिवसैनिक हैं, जो मुख्यमंत्री बन गए हैं। मैं यहां उन्हें बधाई देने आई हूं। मैं उन्हें और उनके काम को पिछले कई सालों से जानती हूं। यह शिष्टाचार मुलाकात थी। हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं इसलिए मैं आज उनसे मिली।’ शिवसेना में बगावत के बारे में पूछे जाने पर स्मिता ने कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं जानती हैं क्योंकि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और राजनीति में नहीं हैं। स्मिता ने कहा मैं राजनीति में नहीं हूं। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानती। वह 1995-99 के दौरान शिवसेना में एक शक्तिशाली शख्सियत थीं। स्मिता बाल ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री रावसाहब पाटिल दानवे ने दावा किया है कि जालना जिले से शिवसेना के वरिष्ठ नेता अर्जुन खोतकर जल्दी शिंदे के समूह में शामिल होने वाले हैं। खास बात है कि सोमवार को खोतकर ने सीएम शिंदे से मुलाकात की थी, जिसमे दानवे भी शामिल थे। इस चर्चा की तस्वीरें भी सामने आई थी। हालांकि, खोतकर ने उद्धव के साथ बने रहने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!