फिल्म ‘इमरजेंसी’ में जय प्रकाश नारायण का किरदार निभाएंगे अनुपम खेर

by sadmin
Spread the love

कंगना रनौत कुछ दिनों से अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म से कंगना का लुक सामने आया था जिसे काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म से अनुपम खेर का लुक रिलीज हो गया है। कंगना ने अनुपम खेर का पोस्टर शेयर किया है। फिल्म में अनुपम, जय प्रकाश नारायण का किरदार निभा रहे हैं। कंगना ने पोस्टर शेयर कर लिखा, जहां अंधेरा होता है वहां होता है प्रकाश, अगर इंदिरा हैं तो वहां जय प्रकाश भी हैं। अनुपम खेर को प्रेजेंट करते हैं बतौर जय प्रकाश नारायण। कंगना के पोस्ट पर अनुपम खेर ने कमेंट भी किया है। अनुपम खेर ने लिखा, ‘थैंक्यू मुझे इतना शानदार जय प्रकाश नारायण का रोलऑफर रकने के लिए। जय हो। फैंस इस पोस्टर को देखकर बेहद खुश हुए हैं और वे कमेंट कर रहे हैं कि इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं अनुपम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘खुश और गर्व हूं ऐसे शख्स का किरदार निभाने से जो बिना डर के सवाल पूछता था, जय प्रकाश नारायण। कंगना रनौत स्टारर और डायरेटेड फिल्म इमरजेंस में।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!