निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया। प्रियंका अपने जन्मदिन पर पति निक के साथ थीं और इस दौरान दोनों ने प्राइवेट पार्टी की है। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने अपना जन्मदिन काफी रोमांटिक तरीके से मनाया। निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की चार तस्वीरें अपलोड की हैं। निक ने बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मेरी जुलाई की ज्वेल को हैप्पिएस्ट बर्थडे। जिंदगी की इस क्रेजी राइड में तुम्हारे साथ होने पर गर्व महसूस करता हूं। आई लव यू’। निक की इस पोस्ट पर तुरंत प्रियंका का भी प्यार भरा कमेंट आया है। उन्होंने लिखा- ‘लव ऑफ माई लाइफ’। इसके अलावा इस पोस्ट पर बहुत से फैंस प्रियंका को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लोगों को निक की ये पोस्ट भी बहुत पसंद आ रही है। प्रियंका बहुत जल्द कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ भी शुमार हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!