मां ने शिंजो आबे से जुड़े एक धार्मिक समूह को दान कर दी थी संपत्ति, इससे बेहद नाराज था हमलावर

by sadmin
Spread the love

लंदन । शिंजो आबे की हत्या करने वाले व्यक्ति का मानना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री एक धार्मिक समूह से जुड़े थे, जिसे आरोपी की मां ने अपनी पूरी संपत्ति दान कर दी थी। इस लिए अपनी आर्थिक बर्बादी के लिए वह शिंजो आबे को जिम्मेदार मानने लगा। इसी वजह से उसने घर पर बंदूक बनाई और फिर शिंजो आबे की हत्या कर दी। शिंजो आबे की हत्या के आरोप में पुलिस ने 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी को गिरफ्तार किया है। जापानी टेलीविजन पर बार-बार दिखाए गए वीडियो में एक व्यक्ति पीछे से चुपचाप जापान के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के पास आता है और उनके ऊपर फायरिंग करता है। वीडियो में झबरा बालों वाले संदिग्ध को चौराहे पर एक रिसर पर खड़ा देखा जा सकता है। वह आबे के ठीक पीछे सड़क पर आता है और काले टेप में लिपटे 40-सेमी लंबे (16-इंच) हथियार से 2 शॉट फायर करता है। पहला शॉट​ मिस होता है, लेकिन दूसरा आबे को लग जाता है। इसके बाद सुरक्षाकर्मी आरोपी को दबोच लेते हैं। तेत्सुया यामागामी के पड़ोसियों ने बताया कि वह घर में अकेला रहता था और ज्यादातर चुप रहता था। आरोपी का मानना ​​​​है कि शिंजो आबे ने एक धार्मिक समूह को बढ़ावा दिया, जिसे उसकी मां दान देकर दिवालिया हो गईं। क्योडो और अन्य स्यानीय मीडिया के मुताबिक आबे की हत्या करने वाले आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मेरी मां एक धार्मिक समूह के साथ जुड़ गई थीं और मैंने इसका विरोध किया था। नारा पुलिस ने यामागामी के मकसद या तैयारी के बारे में जापानी मीडिया द्वारा बताए गए विवरण पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मीडिया ने उस धार्मिक समूह का नाम नहीं लिया है, जिससे नाराज आरोपी ने शिंजो आबे की हत्या की। जापानी मीडिया के मुताबिक तेत्सुया यामागामी ऑनलाइन खरीदे गए हिस्सों से बंदूक में कुछ हेरफेर की, हमले की साजिश रचने में महीनों बिताए, यहां तक ​​​​कि वह शिंजो आबे के अन्य कई चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हुआ। हत्या से एक दिन पहले, नारा सिटी से लगभग 200 किमी दूर आयोजित आबे की चुनावी रैली में भी वह पहुंचा था। बंदूक चुनने से पहले उसने बम हमले पर विचार किया था। एनएचके के मुताबिक संदिग्ध ने पुलिस को बताया कि उसने स्टील पाइप को टेप से लपेटकर बंदूकें बनाईं, जिनमें से कुछ में तीन, पांच या छह पाइप थे, जिन्हें उसने ऑनलाइन खरीदा था। पुलिस ने कहा घटना स्थल के पास एक इलेक्शन कैम्पेन वैन पर लगे पोस्टर पर गोलियों के छेद पाए गए हैं। पुलिस का मानना है कि ये बुलेट होल्स यामागामी के हथियार से हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आबे पहली गोली फायर होने पर हमलावर की ओर मुड़कर देखते हैं, फिर दूसरी गोली फायर होने के बाद जमीन पर गिर जाते हैं। यामागामी छोटे फ्लैटों की एक इमारत की आठवीं मंजिल पर रहता था। उसके ग्राउंड फ्लोर पर ढेर सारे बार हैं। लिफ्ट केवल तीन मंजिलों पर ही रुकती है। यामागामी को अपने फ्लैट में जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ता होगा। आरोपी की पड़ोसियों में से एक,

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!