12 साल के करियर में सिर्फ छह फिल्में हिट

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह आज 37 साल के हो गए हैं। साल 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह जहां भी जाते हैं फैंस को अपना बना लेते हैं। उनकी एनर्जी फैंस की एक्साइटमेंट को भी बढ़ा देती है। इतना ही नहीं, फैंस उनकी हर नई फिल्म का इंतजार करते हैं। लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए रणवीर ने खूब पापड़ बेले हैं। उन्होंने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से इंडस्ट्री में कदम रखा, जो साल 2010 में रिलीज हुई। बीते 12 वर्षों में उन्होंने 15 फिल्मों में काम किया है और आपको जानकार हैरानी होगी कि इसमें भी सिर्फ छह फिल्में ही हिट रहीं। लेकिन इसके बावजूद अभिनेता के स्टारडम में कोई कमी नहीं आई। आइए आपको आज रणवीर की हिट फिल्मों की एक शानदार लिस्ट दिखाते हैं।रणवीर सिंह ने बेशक इंडस्ट्री में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से कदम रखा था लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2014 में आई ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ ने दी। दीपिका पादुकोण संग उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में एक धांसू लव स्टोरी थी, जिसने रातों-रात रणवीर को सुपरस्टार बना दिया। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की लागत लगभग 80 करोड़ है लेकिन फिल्म ने 220 करोड़ की बंपर कमाई की थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!