महिला खिलाड़ियों को मिलेगा पुरुष क्रिकेटरों के बराबर पैसा

by sadmin
Spread the love

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा ऐलान करते हुए इस बात की पुष्टि कर दी है कि एक ही खेल के लिए एक जैसा पैसा महिला खिलाड़ियों और पुरुष क्रिकेटरों को मिलेगा। इसके लिए पांच साल का करार हुआ है। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटरों को भी अब इंटरनेशनल और शीर्ष स्तर के घरेलू मैचों के लिए पुरुष क्रिकेटरों के बराबर पैसा मिलेगा।। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि प्रोफेशनल वुमेंस और मेंस क्रिकेटरों को एक ही खेल के लिए समान वेतन मिलेगा। इसके लिए पांच साल की डील हुई है, जिसमें व्हाइट फर्न्स और घरेलू महिला खिलाड़ियों को एकदिवसीय, T20I, फोर्ड ट्रॉफी और सुपर स्मैश स्तर सहित सभी प्रारूपों और प्रतियोगिताओं में पुरुषों के समान मैच फीस मिलेगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!