भारत ने 3,000 मीट्रिक टन गेहूं की नई खेप अफगानिस्तान  भेजी, गेहूं भेजने का काम पूरा

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली।  भारत ने अफगान लोगों को मानवीय सहायता के तौर पर पाकिस्तान के जमीनी मार्ग से अफगानिस्तान को 3,000 मीट्रिक टन गेहूं की नई खेप भेजी है। इस खेप के साथ ही भारत ने विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के साथ साझेदारी में अफगानिस्तान को 33,500 मीट्रिक टन गेहूं भेजने का काम पूरा कर लिया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, भारत ने अफगानिस्तान को 3,000 मीट्रिक टन गेहूं की खेप भेज दी। अफगान लोगों को मानवीय सहायता मुहैया कराने की हमारी प्रतिबद्धता अब भी दृढ़ है। उन्होंने कहा, अभी तक भारत ने डब्ल्यूएफपी के साथ मिलकर अफगानिस्तान को 33,500 मीट्रिक टन गेहूं की खेप सफलतापूर्वक भेजी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!