शहर के मुख्य बाजार हटरी बाजार क्षेत्र चंडी मंदिर चौक में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के साथ साथ व्यवस्थित करने की गई कार्रवाही

by sadmin
Spread the love
दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर के मुख्य मार्ग मुख्य बाजार पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने निगम प्रशासन द्वारा लगातार अवैध कब्जा अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालो पर शनिवार को चंडी मंदिर चौक एवं बाजार क्षेत्रो हटरी बाजार में सड़क किनारे काबिज अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई की गई। साथ साथ उन्हें व्यवस्थित करने की भी कार्यवाही की गई इस दौरान कई  कब्जाधारियों द्वारा स्वयं ही अपना कब्जा हटवा लिया गया।सड़क किनारे लोग चाय ठेला,पान ठेला,सब्जी पसरा,खोमचा आदि लगाकर कारोबार कर रहे हैं। इसकी वजह से आवागमन में लोगो  को दिक्कत हो रही है साथ ही साथ यातायात भी बाधित हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण तोडू दस्ता ने उक्त स्थान पर काबिज अतिक्रणकारियों कब्जेधारिओ  को हटाया और कई लोगो को व्यवस्थित किया गया और दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर सामान जब्ती कार्रवाही की चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान निगम के अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार विभाग से शशिकांत यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!