अग्निपथ योजना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने अर्ध सैनिक बल (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10% सीटों को आरक्षित करने का फैसला किया है। इसके अलावा, अर्ध सैनिक बल और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को तय ऊपरी आयु सीमा से 3 साल की छूट दी जाएगी। अग्निवीर के पहले बैच के लिए उम्र में छूट निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से 5 वर्ष के लिए होगी। “अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में 10% सीटें आरक्षित करने का निर्णय उन युवाओं को कुछ हद तक ‘स्थायी नौकरी’ का आश्वासन देगा, जो देश भर में ‘अग्निपथ’ योजना का हिंसक विरोध कर रहे हैं। आयु में 3 साल की छूट भी अधिकतर अग्निवीरों को सीएपीएफ में आने में मदद करेगी, जिनकी सशस्त्र बलों में चार साल की सर्विस पूरी हो चुकी है।” सेना में भर्ती की घोषित नई ‘अग्निपथ योजना’ का देश के कई हिस्सों में युवा विरोध कर रहे हैं। अग्निपथ के खिलाफ बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों ने आज ‘राज्य बंद’ का आह्वान किया है। बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने वाम दलों के नेताओं की उपस्थिति में ‘बिहार बंद’ के आह्वान को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम उन छात्रों के समर्थन में हैं जो अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।

by sadmin
Spread the love

अग्निपथ योजना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने अर्ध सैनिक बल (सीएपीएफ) और असम राइफल्स में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10% सीटों को आरक्षित करने का फैसला किया है। इसके अलावा, अर्ध सैनिक बल और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को तय ऊपरी आयु सीमा से 3 साल की छूट दी जाएगी। अग्निवीर के पहले बैच के लिए उम्र में छूट निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से 5 वर्ष के लिए होगी।

“अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में 10% सीटें आरक्षित करने का निर्णय उन युवाओं को कुछ हद तक ‘स्थायी नौकरी’ का आश्वासन देगा, जो देश भर में ‘अग्निपथ’ योजना का हिंसक विरोध कर रहे हैं। आयु में 3 साल की छूट भी अधिकतर अग्निवीरों को सीएपीएफ में आने में मदद करेगी, जिनकी सशस्त्र बलों में चार साल की सर्विस पूरी हो चुकी है।”

सेना में भर्ती की घोषित नई ‘अग्निपथ योजना’ का देश के कई हिस्सों में युवा विरोध कर रहे हैं। अग्निपथ के खिलाफ बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों ने आज ‘राज्य बंद’ का आह्वान किया है। बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने वाम दलों के नेताओं की उपस्थिति में ‘बिहार बंद’ के आह्वान को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम उन छात्रों के समर्थन में हैं जो अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!