सैकड़ों साल पहले समुद्र में डूबे जहाज में मिला 17 बिलियन डालर का सोना

by sadmin
Spread the love

वाशिंगटन । समुद्र में करीब 300 साल पहले डूबे सैन जोस युद्धपोत के मलबे के पास हाल ही में दो समुद्री जहाज मिले थे। खोजकर्ताओं के अनुसार इन जहाजों में 17 बिलियन डॉलर का सोना लदा हुआ था। 62 बंदूकों वाले सैन जोस युद्धपोत को अंग्रेजों ने 1708 में डुबो दिया था। इस जहाज को खोजकर्ताओं ने 2015 में खोजा था, लेकिन अब स्पेनिश सरकार ने जहाज के मलबे के फुटेज को जारी किया है।
समुद्र की सतह पर एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस के माध्यम से लिया गया मलबे के फुटेज में देखा जा सकता है कि इसमें कई मूल्यवान वस्तुए और कुछ पीले रंग के सिक्के जैसी वस्तुएं मौजूद हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्य जहाज के पास एक नाव और एक स्कूनर है। रिपोर्ट में दावा किया है कि समुद्र में डूबे हुए दोनों जहाज करीब 200 साल पुराने हैं। इनकी खोज करने के लिए दूर से संचालित एक वाहन को देश के कैरिबियन तट से 31000 फीट की गहराई तक भेजा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि जहाज के आस पास चीनी मिट्टी के बर्तन, कप और पीले रंग के सीक्के के आकृति वाली चीजे मौजूद है।
उम्मीद जताई जा रही है कि ये पीले रंग के पदार्थ सोने के सिक्के हो सकते हैं। पूरी सतह पर सामान पूरी तरह से बिखरा पड़ा है। समुद्र के नीचे कई सदियां बिताने के बावजूद जहाज का एक हिस्सा और सामान पूरी तरह से सुरक्षित है। समुद्र तल के वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज के मलबे पर एक तोप मौजूद है। अधिकारियों ने कहा कि नौसेना और सरकार के पुरातात्विद विभाग के लोग मलबे के सामान पर मौजूद शिलालेखों के आधार पर प्लेटों का समय निर्धारित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!