कैसतकिना और वरोनिका क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

by sadmin
Spread the love

टेनिस के 19 साल के नए सितारे स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने रूस के कारेन खाचानोव के खिलाफ जीत के साथ पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया के नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविच और 13 बार के विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने भी अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है। जोकोविच और नडाल अंतिम-आठ में आमने-सामने होंगे। अल्कारेज 29 साल में लगातार दो ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस सीजन में चार खिताब जीतने वाले दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस ने 21वीं वरीयता के 26 साल के खाचानोव के खिलाफ 6-1, 6-4, 6-4 से जीत हासिल की। अब उनकी टक्कर जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगी। ज्वेरेव ने क्वालिफायर बर्नाबे जपाटा मिरालेस को 7-6, 7-5, 6-3 से हराया। अल्कारेज ने इसी महीने मैड्रिड मास्टर्स में ज्वेरेव को हराया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल को भी मात दी थी। अगर अल्कारेज सेमीफाइनल में पहुंचते हैं तो उनकी टक्कर जोकोविच और राफेल नडाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!