गृहमंत्री अमित शाह असम सरकार के मासिक समाचार पत्र को आज करेंगे लॉन्च

by sadmin
Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय असम दौरे पर हैं। इस बीच असम सरकार ने घोषणा की है कि राज्य सरकार अपना मासिक अखबार निकालेगी। आज केंद्रीय गृहमंत्री असम सरकार के मासिक समाचार पत्र को लॉन्च करेंगे। असम सरकार को आज एक साल पूरा हो रहा है। ऐसे में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इसी मौके पर सरकार का मासिक अखबार भी लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री गुवाहाटी में पिछले 25 वर्षों की सेवा के लिए असम पुलिस को ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ से सम्मानित करेंगे। असम प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जल्द देश में अगली जनगणना ई-मोड के जरिये की जाएगी। प्रक्रिया के डिजिटल होने से अगली जनगणना के दौरान सौ फीसदी सटीक गणना की उम्मीद की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!