पुतिन सर्जरी से पहले पूर्व चीफ को सौंपेंगे देश की कमान

by sadmin
Spread the love

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन कुछ दिनों के लिए देश की कमान रूस की खूफिया एजेंसी केजीबी के पूर्व चीफ को सौंप सकते हैं। ब्लादिमीर पुतिन को कैंसर है और उन्हें कैंसर की तत्काल सर्जरी करानी होगी जिसके लिए उन्होंने ये फैसला लिया है। टेलिग्राम चैनल एसवीआर ने क्रिमलिन के बड़े अधिकारी के हवाले से ये दावा किया है। डॉक्टरों ने पुतिन को सर्जरी की सलाह दी है। सर्जरी की डेट फिलहाल तय नहीं हुई है और उसको लेकर बात चल रही है। तत्काल सर्जरी की जरूरत नहीं है लेकिन इसे आगे के लिए टाला भी नहीं जा सकता है।कहा जा रहा है कि ये सर्जरी अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही होनी थी जिसे आगे के लिए टाल दिया गया। इस बीच कहा जा रहा है कि पुतिन रूस का पूरा कंट्रोल और यूक्रेन से युद्ध का पूरा जिम्मा सिक्योरिटी काउंसिल के हेड और पूर्व केजीबी काउंटर इंटेलिजेंस अफसर निकोलेई पेत्रूस्हेव को सौंप सकते हैं। 70 साल के खूफिया अधिकारी निकोलेई को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की रणनीति का मास्टरमाइंड माना जाता है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!