2 मई से तीन देशों का दौरा करने वाले पीएम मोदी, 25 कार्यक्रमों में शामिल होंगे 

by sadmin
Spread the love
नई दिल्ली । पीएम मोदी सात देशों के आठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठक करने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी 50 वैश्विक व्यवसायियों से भी बातचीत करने वाले है। मोदी दो मई को जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। यह इस साल होने वाली उनकी पहली विदेश यात्रा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पहले जर्मनी जाएंगे, इसके बाद डेनमार्क और फिर चार मई को वापसी में कुछ समय के लिए पेरिस में रुकने वाले है।
सूत्रों ने बताया कि मोदी जर्मनी और डेनमार्क में एक-एक रात बिताएंगे। उनकी यह यात्रा उस समय होगी, जब यूक्रेन संकट जारी हैं। रूस की कार्रवाई ने लगभग पूरे यूरोप को उसके विरुद्ध एकजुट कर दिया है। पीएम मोदी की इस यात्रा और बैठकों को काफी अहम माना जा रहा है।
वहीं,पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है और देश में अर्ध-चालकों (सेमी-कंडक्टर) की खपत 2030 तक 110 अरब अमरीकी डॉलर के पार होने की उम्मीद है। यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता स्टार्ट-अप ‘इको-सिस्टम’ है।उन्होंने कहा कि भारत अगली प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्व करने के लिए तैयार है और अन्य चीजों के साथ ही 5जी में क्षमताओं को विकसित करने में निवेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!