शंघाई में कोरोना का कहर

by sadmin
Spread the love

चीन के शंघाई में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं। आर्थिक राजधानी कही जाने वाले शंघाई में कोरोना से हालात बहुत बुरे हैं।  बीते 24 घंटे में शंघाई में कोरोना संक्रमण से 52 लोगों की मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले कोरोना से यहां 51 मरीजों की जान गई थी। नगर स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। इस दौरान शंघाई में कोरोना संक्रमण के 16,980 मामले सामने आए हैं। कुल मामलों में 1,661 मरीजों में लक्षण पाए गए हैं।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते शंघाई के लोग सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। हालात ये है कि शंघाई में स्वास्थ्य और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। शहर में सख्त लाकडाउन लगाया गया है जिसके चलते करीब ढाई करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। लाकडाउन के बावजूद प्रशासन द्वारा उठाए गए इन कदमों से लोगों के अंदर गुस्‍सा भरा हुआ है। लाकडाउन की वजह से पहले ही से यहां के लोग त्रस्‍त आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!