आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मेलों में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

by sadmin
Spread the love

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 19 अप्रैल को देश भर के लगभग 490 ब्लॉकों में आयोजित आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मेलों में 3.57 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। बता दें कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ मिलकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 16 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022 तक “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों  की चौथी वर्षगांठ मना रहा है।मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि 16 अप्रैल को एबी-एचडब्ल्यूसी में ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक दिन में रिकॉर्ड तीन लाख टेली-कंसल्टेशन किए गए थे। यह एबी-एचडब्ल्यूसी में एक दिन में अब तक किए गए टेली-कंसल्टेशन की सबसे अधिक संख्या है, जो एक दिन में 1.8 लाख टेली-कंसल्टेशन के पुराने रिकॉर्ड को पार कर गई। वहीं, मंत्रालय ने कहा कि 19 अप्रैल 2022 को पूरे देश में 25,000 से अधिक टेली-कंसल्टेशन किए गए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!