मशहूर सिंगर रिहाना के ब्वॉयफ्रेंड ASAP रॉकी को गोली चलाने के में किया गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

पॉप स्टार रिहाना के ब्वॉयफ्रेंड रैपर ASAP रॉकी को बुधवार को लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। उन पर साल 2019 में कथित रूप से गोली चलाने का आरोप है। 33 वर्षीय रैपर हाल ही में बारबाडोस से अपनी गर्भवती प्रेमिका रिहाना के साथ छुट्टियां मनाकर लॉस एंजेलिस पहुंचे ही थे तभी उन्हें हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया।रैपर वास्तविक नाम रकीम मेयर्स है। उन पर आरोप है कि 6 नवंबर को विस्टा डेल मार और सेल्मा एवेन्यू के बीच 10 बजकर 15 मिनट पर गोली चलाई थी। पीड़ित जो गोली से बच गया उसने पुलिस को बताया कि रॉकी ने दो लोगों के साथ मिलकर गोली में उन पर हमला किया था। पीड़ित ने बताया कि रॉकी ने उन पर चार बार गोली चलाई जिसमें से एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!