भिलाई-चरोदा के ग्रामीण वार्डों में बिखरेगी विकास की रौशनी, पांच वार्डों में साकार होंगे सड़क, नाली व विकास के कईं सपने

by sadmin
Spread the love

भिलाई-3। भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण वार्डों में शहर के अनुरूप विकास की रौशनी बिखरेगी। महापौर निर्मल कोसरे ने पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों को गति प्रदान किया है। इसके साथ ही निगम के पांच ग्रामीण वार्ड में सड़क, नाली सहित विकास के कईं बहुप्रतीक्षित सपने को शीघ्र ही साकार रूप मिल जाएगा। महापौर निर्मल कोसरे लगातार वार्डों में जाकर निगम द्वारा कार्यादेश जारी हो चुके निर्माण कार्यों का शुभारंभ कर रहे हैं। उन्होंने लगातार तिसरे दिन क्षेत्र की जनता को करोड़ों की सौगात से नवाजा है।कोसरे ने निगम के वार्ड 6 उमदा, वार्ड 4 जरवाय, वार्ड 2 हथखोज बस्ती, वार्ड 1 इंदिरा नगर हथखोज व वार्ड 30 उरला में विभिन्न विकास कार्यों को पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर गति प्रदान किया। महापौर निर्मल कोसरे ने वार्ड 6 उमदा में ही 1 करोड़ 33 लाख 3 हजार रुपए से होने वाले आरसीसी सड़क, नाली, सुलभ शौचालय एवं पटेल भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसी तरह वार्ड 4 जरवाय में 19.85 लाख से आरसीसी सड़क,19.08 लाख से शीतला तालाब पचरीकरण, 9.87 लाख से आरसीसी नाली एवं 2 लाख की लागत से स्कूल भवन में डोम शेड निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।विकास कार्यों के इस श्रृंखला में महापौर ने वार्ड 2 हथखोज बस्ती में 18.60 लाख से आरसीसी सड़क और 8 लाख से तालाब में पचरीकरण तथा वार्ड 1 इंदिरा नगर हथखोज में 19.74 लाख से आरसीसी सड़क व 17.81 लाख रुपए से होने वाले आरसीसी नाली निर्माण कार्य चालू करवाया।इसके बाद महापौर निर्मल कोसरे अपनी टीम के साथ वार्ड 30 उरला पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना कर 19.26 लाख से आरसीसी सड़क,19.44 लाख से आरसीसी सड़क व नाली एवं 6.83 लाख रुपए से सतनाम भवन में बाउण्ड्रीवाल निर्माण शुरू कराया।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, ईश्वर साहू, दीप्ति वर्मा, पार्षद गण राकेश बंछोर, भूपेंद्र वर्मा, ठामेश्वरी साहू, हेमंत वर्मा गुलमोहर, टेनेन्द्र ठाकरे, ईश्वर साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, पूर्व पार्षद आशीष वर्मा, गणमान्य नागरिक धनंजय मिश्रा, नोहर ठाकुर, कृष्णा वर्मा, सौरभ देवांगन, चैतराम साहू, हेमलाल देवांगन, हेमंत वर्मा, अशोक पटेल, विमला कोसरिया, कुंती साहू, देवकी वर्मा, युवराज कश्यप, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद सहित बड़ी संख्या आम नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!