आर माधवन के बेटे वेदांत ने डेनिश ओपन 2022 स्वीमिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

by sadmin
Spread the love

फिल्म अभिनेता आर माधवन के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। आर माधवन के बेटे ने ना सिर्फ अपने पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस करवाया है। सुपरस्टार के बेटे वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन 2022 में स्वीमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इससे पहले वेदांत ने स्वीमिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल अपने नाम किया था और अब गोल्ड जीतकर वेदांत ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। बेटे की इस कामयाबी पर आर। माधवन खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं और इस जीत की खुशी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने तमाम लोगों की मेहनत और दुआओं का शुक्रियाअदा किया है। माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें वेदांत गोल्ड मेडल पहनते दिख रहे हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा, Gold आपकी दुआओं और भगवान की कृपा से जीत जारी है। वेदांत ने आज 800 मिटर में गोल्ड जीता है। थैंक्य कोच, स्वीमिंग फेडरेशन और पूरी टीम। वेदांत ने 8:17:28 सेकेंड में ये जीत हासिल की है। वहीं आर माधवन  के पोस्ट पर कमेंट कर तमाम सेलेब्स ने भी वेदांत को जीत की बधाई दी और खुशी ज़ाहिर की है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!