जेनेलिया डिसूजा ने पूरी की ‘मिस्टर मम्मी’ की शूटिंग

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा का नाम उन चुनिंदा कपल्स में शुमार है, जिन्हें फैन्स ऑफस्क्रीन के साथ ही ऑनस्क्रीन भी खूब पसंद करते हैं। दोनों की लव स्टोरी भी फिल्म के शूटिंग सेट पर ही शुरू हुई थी, जिसके बाद कपल ने अपने प्यार को शादी का रूप दिया। रितेश- जेनेलिया को बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल कहा जाता है, ऐसे में अब ये दोनों जल्दी ही फिल्म मिस्टर मम्मी  में नजर आएंगे। जेनेलिया डिसूजा ने फिल्म का शूट पूरा कर लिया है।

भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और हेक्टिक सिनेमा प्रा लिमिटेड की फिल्म मिस्टर मम्मी में बॉलीवुड की सबसे क्यूट और पसंदीदा जोड़ी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा नज़र आएंगे। कुछ ही दिनों पहले यह खबर आयी थी  कि कॉमेडी-ड्रामा फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड के कई स्थानों पर शुरू हो चुकी है। रितेश-जेनेलिया की इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद ही उनके प्रशंसकों के बीच बेहद खुश थे। अब, जेनेलिया डिसूजा ने अपने हिस्से की  शूटिंग पूरी कर ली है… उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी टीम को टैग कर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की  जिसपर लिखा था “ए फन क्रू “।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!