प्रभास की फिल्म ‘सालार’ का पहला टीजर 14 अप्रैल को होगा रिलीज

by sadmin
Spread the love

साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘केजीएफ- चैप्टर 2’  कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दर्शकों को फिल्म के पहले पार्ट की तरह ही चैप्टर 2 से भी धमाकेदार एंटरटेमेंट की उम्मीद है। इस बीच एक और खबर सामने आई है, जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। ‘केजीएफ- चैप्टर 2’ की रिलीज के साथ ही प्रभास  की अपकमिंग फिल्म ‘सलार’ के पहले टीजर को जारी करने की तैयारी चल रही है।

प्रभास की फिल्म ‘साहो’ के साथ भी ऐसा ही किया गया था। ‘साहो’ का टीजर ‘बाहुबली पार्ट 2′ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था।’केजीएफ- चैप्टर 2’ ईद के मौके पर यानी 14 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी और इसी के साथ प्रभास की फिल्म ‘सलार’ का टीजर भी थिएटर्स में जारी किया जाएगा। हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने अभी इस खबर की पुष्टी नहीं की है। लेकिन ‘केजीएफ- चैप्टर 2’ और ‘सलारा’ के डायरेक्टर और प्रोडक्शन हाउस एक ही है, इसलिए ‘केजीएफ 2’ के साथ से ‘सालार’ के टीजर रिलीज की उम्मीद की जा रही है, क्योकि ‘केजीएफ 2’ किसी भी फिल्म के प्रमोशन के लिए बहुत बड़ा मच है, जो प्रभास जैसे सुपरस्टार के लिए बिल्कुल परफैक्ट है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!