श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी, स्वास्थ्य आपातकाल घोषित

by sadmin
Spread the love

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच दवा की भारी कमी होने लगी है। मंगलवार को देश में आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति का ऐलान कर दिया गया है। यह फैसला मरीजों की जान की सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है। इससे पहले भी सरकार ने फरवरी में जन स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरी सेवा घोषित किया था। श्रीलंका में नागरिकों को दवाओं के अलावा बिजली जैसी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

देश के गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की आपातकालीन समिति बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की गई है। मीटिंग के दौरान आपातकाल कानून लागू करने और दवा की गंभीर कमी को लेकर चर्चाएं की गई। सचिव डॉक्टर शेनल फर्नांडो ने कहा कि मरीजों की जान बचाने के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति की घोषणा करने का फैसला लिया गया है।

डॉक्टर फर्नांडो ने कहा, ‘स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरी घोषित करने के बाद सरकार को देश में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए थी।’ उन्होंने कहा कि इसलिए सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय को आपतकालीन दवाओं की कमी की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। आर्थिक संकट से निपटने के सरकार के प्रयासों के खिलाफ जनता नाराजगी जाहिर कर रही है। कोलंबो में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद श्रीलंका ने तीन दिवसीय कर्फ्यू का ऐलान कर दिया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!