आराध्या बच्चन की अनदेखी तस्वीर हुई वायरल

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन  और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन एक पॉप्यूलर स्टार किड हैं। एक ओर जहां आराध्या के फोटोज- वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके कई फैन पेज भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। आराध्या की तस्वीरों पर फैन्स भी खूब प्यार लुटाते हैं, इस बीच स्टार किड की एक अनदेखी  थ्रोबैक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आराध्या स्कूल ड्रेस में नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में आराध्या स्कूल में नजर आ रही हैं और उनके साथ कुछ और बच्चे भी मौजूद हैं।  सभी बच्चों ने मास्क लगाया हुआ, हालांकि इसके बाद भी फैन्स ने आराध्या को पहचान लिया है। फैन्स आराध्या की बॉडी लैंग्वेज की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी शालीनता साफ साफ दिख रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीर आराध्या बच्चन की वायरल हो रही है, वो 26 जनवरी 2022 की बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!