अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में चक्रवात ‘आसनी ‘ को लेकर हाई अलर्ट

by sadmin
Spread the love

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में वर्ष के पहले चक्रवात ‘आसनी’ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने निम्न दबाव की वजह से सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। निम्न दबाव के चक्रवात में बदलने की संभावना है।
एक बुलेटिन में कहा गया, अगले 48 घंटों के दौरान चक्रवात अंडमान द्वीप समूह के साथ म्यांमार तट की ओर बढ़ सकता है। अधिकारियों ने बताया कि द्वीपसमूह के निचले और बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को खाली करा लिया गया है और उन्हें उत्तरी और मध्य अंडमान और दक्षिण अंडमान जिलों में अस्थायी राहत शिविरों में रखा गया है। चेन्नई और विशाखापत्तनम के साथ अंतर-द्वीप नौका सेवाओं के साथ-साथ शिपिंग सेवाओं को रोक दिया गया है। खराब मौसम के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!