बॉलीवुड अभिनेत्री रुतुजा सावंत नजर आयेंगी छत्तीसगढ़ी एल्बम गीत में

by sadmin
Spread the love

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ – जी,हां छोलीवुड इंडस्ट्रीज मीडिया पार्टनर वेदप्रकाश महंत ने इसकी पुष्टि की है। छत्तीसगढी सॉन्ग ‘ मान जा ना ‘ में बॉलीवुड अभिनेत्री रुतुजा सावंत नजर आयेंगी। रुतुजा सावंत बॉलीवुड सीरियल,मेहंदी है रचने वाली,छोटी सरदारनी जैसे अनेक हिट सीरियल में कार्य कर चुकी है। रुतुजा सावंत के साथ अभिनेता रोनित रॉय भी ‘ मान जा ना ‘ गीत में नजर आएंगे। वहीं इस गीत में छत्तीसगढ़ के बॉलीवुड लेवल के सिंगर मोहिनी फेम तोशांत कुमार और मोनिका वर्मा ने इस गीत में आवाज दिए है। तोशान्त कुमार और मोनिका वर्मा की मोहनी गीत भी हर सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रही है। इसी तरह ‘मान जा ना;गीत भी बेमिसाल होने वाली है। यह गीत मनाली के पसंदीदा जगहों में शूटिंग हुई है। वहीं डायरेक्टर अनुराग निर्मलाकार ने बताया है कि यह गीत बहुत ही लोकप्रिय दर्शकों के लिए होने वाला है। ‘ मान जा ना ‘जी म्यूजिक छत्तीसगढ़ी …यूट्यूब चैनल पर 9 मार्च को रिलीज होने वाली है। ” मान जा ना ” गीत एक अनोखी बॉलीवुड लेवल तरीके से इसकी शुटिंग हुई है। मीडिया पार्टनर वी. पी. एम. का मानना है कि मोहनी में जिस तरह से लोगो का प्यार देखने को मिला उसी तरह मान जा ना में भी देखने को मिलेगी। साथ ही साथ उन्होंने तोशांत कुमार और मोनिका वर्मा की आवाज का जिक्र करते बताया है कि इनकी हर गीतों में उनकी आवाज में बॉलीवुड लेवल की दम है। वहीं इस गीत के डायरेक्टर अनुराग निर्मलाकार ,प्रोड्यूसर किरण जांघेल, मैकअप आर्टिस्ट स्निग्धा मंडल, म्यूजिक मिक्सिंग सागर बोस,वीडियो एडिटिंग मुकेश उइके, वीडियो एवीएफ स्टूडियो, ऑडियो जीरोन फिल्म, कलरिस्ट वैभव निर्मलाकार, सपोर्टिंग कास्ट सद्दाम खान, आदित्य श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!