100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ दर्शकों के बीच धमाल मचा रही है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 25 फरवरी को रिलीज हुई थी और एक हफ्ते में इस फिल्म ने अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है। खास बात ये है कि ये फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में पसंद की जा रही है। दुनियाभर के दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, जिस वजह से अब आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की कमाई ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ये जानकारी खुद संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से दी गई है। दरअसल, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने दुनियाभर में कुल 108.3 करोड़ की कमाई कर ली है, जो फिल्म के मेकर्स के लिए एक गुड न्यूज है। फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार होने के बाद संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया गया, जिसमें उन्होंने दर्शकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें आलिया भट्ट ‘गंगूबाई’ के रूप में दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, ‘वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 108.3 करोड़ का कलेक्शन पार हुआ।’ इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद।’

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!