रुबीना दिलैक की ‘अर्ध’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

by sadmin
Spread the love

‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना दिलैक फिल्मों में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म का नाम ‘अर्ध’ है जिसमें हितेन तेजवानी, राजपाल यादव और कुलभूषण खरबंदा भी अहम भूमिका में है। शिवरात्रि के मौके पर फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है और रुबीना दिलैक का फर्स्ट लुक सामने आया है। रुबीना एक ग्रामीण महिला की वेशभूषा में हैं। उन्होंने मरून कलर की साड़ी पहनी हुई है। गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर है। वह कैमरे की ओर देख रही हैं। पोस्टर के साथ यह बताया गया है फिल्म इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अभी तक इसकी तारीख तय नहीं है। अनुमान है फिल्म जल्दी ही आएगी।

अर्ध में रुबीना का नाम मधु है। फिल्म का निर्देशन पलाश मुंचाल ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म की स्क्रिप्ट भी उन्होंने ही लिखी है। पोस्टर शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा- ‘महाशिवरात्रि से बेहतर और क्या दिन हो सकता था इसे दिखाने का। अर्ध से मेरा फर्स्ट लुक मधु के रूप में। हर हर महादेव।‘

अगस्त में शुरू हुई थी शूटिंग

अगस्त 2021 फिल्म का पहला पोस्टर आया था। इसके साथ ही बताया गया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। रुबीना ने उस वक्त पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘नई शुरुआत।‘

क्या है कहानी?
फिल्म में राजपाल यादव एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में हैं जो मुंबई हीरो बनने आता है। रुबीना का किरदार शहर में उनकी मदद करता है। हितेन, राजपाल यादव के दोस्त होते हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!