टाइगर श्रॉफ का सिंगल पंजाबी म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज

by sadmin
Spread the love

कैसनोवा की जबरदस्त सफलता के बाद टाइगर श्रॉफ का पंजाबी सिंगल पूरी गल बात सोमवार को रिलीज हो चुका है। इस को खुद टाइगर ने पंजाबी और अंग्रेजी में गाया है। इस वीडियो सॉन्ग में मौनी रॉय और टाइगर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो सॉन्ग में मौनी और टाइगर पंजाबी बीट्स पर थिरकते हुए रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण चीजों में से एक। मेरा पहला पंजाबी सिंगल सॉन्ग पूरी गल बात, मुझे बताओं कि तुम लोग इस गाने के बारे में क्या सोचते हो।’ टाइगर द्वारा गाए इस गाने को राहुल शेट्टी ने कोरियोग्राफ और निर्देशित किया है।

आपको बता दें, साल 2020 में टाइगर का म्यूजिक वीडियो अनबिलीवेबल आया था। इसके बाद कैसेनोवा और वंदे मातरम जैसों गानों से अपनी सिंगिग के टैलेंट को दिखा चुके हैं। अब फैंस उनके इस सिंगल सॉन्ग पूरी गल बात को लेकर बेहद उत्साहित दिख रहे हैं और गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!