स्पाइसजेट ने दिल्ली से खजुराहो के बीच शुरू की डायरेक्ट फ्लाइट

by sadmin
Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली और धरोहर वाला शहर खजुराहो के बीच पहली सीधी उड़ान को आज झंडी दिखाकर रवाना किया गया इसके साथ ही उड़ान-आरसीएस योजना के तहत 405 मार्गों पर विमान सेवा का संचालन हुआ स्पाइसजेट को आरसीएस-उड़ान 3.0 के तहत दिल्ली-खजुराहो-दिल्ली मार्ग प्रदान किया गया था उद्घाटन समारोह में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, एमओसीए की संयुक्त सचिव उषा पाधी, स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह, खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा, मध्य प्रदेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और एमएसएमई ओम प्रकाश सखलेचा, मल्हारा के विधायक कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

एयरलाइन सप्ताह में 2 दिन- शुक्रवार और रविवार को उड़ानों का संचालन करेगी और इस रूट पर कम दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किए गए अपने क्यू 400, 78-सीटर टर्बो प्रोप जहाज को तैनात करेगी स्पाइसजेट, भारत का सबसे बड़ा क्षेत्रीय विमान सेवा प्रदाता और उड़ान योजना का सबसे प्रबल समर्थक है एयरलाइन देश के विभिन्न हिस्सों में उड़ान के तहत 14 गंतव्य स्थानों को जोड़ने के लिए रोजाना 65 दैनिक उड़ानों का संचालन करती है वर्तमान में स्पाइसजेट मध्य प्रदेश में ग्वालियर और जबलपुर हवाई अड्डों को सेवा प्रदान करती है खजुराहो के साथ यह उनका 15वां उड़ान गंतव्य होगा इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ’खजुराहो विश्व का गौरव है और यह मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक तथा कला कौशल एवं धार्मिक विविधता का प्रवेश द्वार है, और मध्य प्रदेश के अतीत, वर्तमान तथा भविष्य में इसका काफी महत्व है’

खजुराहो हवाई अड्डे की स्थापना वर्ष 1978 में दिल्ली, आगरा, वाराणसी के लिए विमान सेवाओं के साथ की गई थी एमओसीए ने खजुराहो हवाई अड्डे में 50 करोड़ रुपये का निवेश किया है और हवाई अड्डे में उन्नत सुविधाओं को शामिल किया गया है जिसमें इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम, 1,20,000 वर्ग फुट का नया टर्मिनल भवन, नाइट लैंडिंग सुविधा, रनवे की री-कार्पेटिंग और नए एटीसी टावर शामिल हैं खजुराहो नृत्य उत्सव शुरू होने से थोड़े ही दिन पहले उड़ान शुरू हुई है नई सीधी उड़ान के साथ, दिल्ली के यात्री खजुराहो की यात्रा कर शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का आनंद ले सकते हैं खजुराहो के यात्री अब आसानी से कई शहरों की यात्रा कर सकेंगे

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!