सत्ता पक्ष के नेताओं ने तेजस्वी को शादी की पार्टी देने को कहा

by sadmin
Spread the love

पटना । बिहार विधानसभा में सत्ता और विपक्ष का जो राजनीतिक घमासान देखा है, गुरुवार को ठीक उसके उलट नजारा देखने को मिला। सत्ता और विपक्ष के आत्मीय और सहज संबंध देखने को मिले जिसे राजनीतिक बहसों के दौरान भी दिखना चाहिए।दरअसल, बिहार विधानसभा में हुए प्रंबोधन कार्यक्रम के बाद सत्ता पक्ष के साथ अन्य विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की घेराबंदी कर दी। ये सभी लोग तेजस्वी यादव से शादी की पार्टी देने की मांग कर रहे थे। बता दें कि बिहार विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद बिहार विधान मंडल के सभी सदस्यों के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का फोटो सेशन का कार्यक्रम चल रहा था। जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ लोकसभा अध्यक्ष बिरला आगे बढ़े और बीजेपी विधायकों ने अच्छा मौका पाकर तेजस्वी यादव को घेर लिया। क्योंकि शादी के बाद तेजस्वी यादव किसी बड़े कार्यक्रम में शामिल होने पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी से कहा कि आपने शादी में,तब किसी को न्यौता नहीं दिया लेकिन अब कम से कम एक सामूहिक भोज कर दें।
संजय सरावगी का समर्थन मौजूद बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, नीरज बबलू, आलोक कुमार झा और बाकी विधायक भी करने लगे। विधायकों ने कहा के विधानमंडल के सदस्यों के लिए अलग से भोज का आयोजन होना चाहिए। ऐसा न हो कि जिस भोज का ऐलान आपने कर रखा है, उसमें विधायकों को भी बुलाकर खानापूर्ति कर दी जाए। क्योंकि वहां एक लाख से कम लोग नहीं आएंगे। हालांकि विधायकों की मांग पर तेजस्वी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण न तो किसी को शादी में बुला सके और न ही भोज का आयोजन किया गया है, लेकिन अब धीरे-धीरे सब ठीक हो रहा है और जल्द ही भोज का आयोजन होगा। इस बीच उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद भी पीछे से पहुंच गए। रविशंकर प्रसाद को देखकर तेजस्वी यादव ने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद रविशंकर प्रसाद ने भी उन्हें शादी की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!