दिनेश कार्तिक RCB में फिनिशर की भूमिका निभाएंगे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.50 करोड़ में खरीदा

by sadmin
Spread the love

IPL 2022 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम बना ली है। BCCI के अनुसार 15वां सीजन 27 मार्च से शुरू हो सकता है। क्रिकेट के इस महासंग्राम का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को हुआ जिसमें 204 खिलाड़ी बिके हैं। दिनेश कार्तिक आईपीएल टीम RCB में फिनिशर के रोल में नजर आएंगे। इसकी जानकारी टीम के हेड कोच संजय बांगड़ ने दी। उन्होंने कहा- ऑक्शन में खरीदे गए अपने प्लेयर्स से मैं काफी संतुष्ट हूं। हमने एक संतुलित टीम बनाई है। टीम में हर एक प्लेयर का सॉलिड रोल रहेगा। नंबर 6 पर दिनेश कार्तिक के रूप में हमें एक बेहतरीन फिनिशर मिला है।दिनेश कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मेगा ऑक्शन के दौरान 5.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। कार्तिक इससे पहले भी 2015 और 16 की सीजन में बेंगलुरु से खेल चुके हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!