हिजाब विवाद पर पाकिस्तान और अमेरिका को भारत की दो टूक, आंतरिक मामलों में दखल नहीं दे

by sadmin
Spread the love

नई दिल्‍ली । कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर पाकिस्तान और अमेरिकी बयानों का विदेश मंत्रालय ने करारा जवाब दिया है।भारतीय विदेश मंत्रालय ने अन्य देशों से कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में ड्रेस कोड के मसले पर टिप्पणी करने से परहेज करने को कहा है।मंत्रालय ने कहा कि मसले पर दूसरे देशों को दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरंदिम बागची ने कहा कि हमारे आंतरिक मुद्दों पर प्रेरित टिप्पणियों को हम खारिज करते हैं।
हिजाब विवाद पर विदेशी मुल्‍कों की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने कहा कि कर्नाटक में कुछ शैक्षणिक संस्थानों में ड्रेस कोड के मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय न्यायिक समीक्षा कर रहा है।इसके बाद हमारे आंतरिक मुद्दों पर प्रेरित टिप्पणियों को हम खारिज करते हैं। गौरतलब है कि पहले भी भारत ने हिजाब विवाद में बेवजह टांग अड़ाने के प्रयासों को लेकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था।
बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास के राजनयिक को बुलाकर हिजाब पहन कर कालेज जाने वाली मुस्लिम छात्रा के साथ व्यवहार पर चिंता जाहिर करने की कोशिश थी। इस पर भारतीय राजनयिक ने पाकिस्तान की खोखली चिंता को खारिज करते हुए अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी थी। भारतीय दूतावास के चार्ज डी अफेयर्स सुरेश कुमार ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। भारत में नियम कानून की प्रक्रियाएं हैं। पाकिस्तान अपना ट्रैक रिकार्ड भी देखना चाहिए।
वहीं अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक आजादी विभाग की तरफ से हिजाब विवाद को धार्मिक अधिकारों पर हमला बताया गया था। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरंदिम बागची ने ट्वीट कर कहा, जो लोग भारत को समझते हैं। वह उससे भलीभांति परिच‍ित हैं। भारत में इसतरह के मुद्दों का संवैधानिक ढांचे और लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत समाधान किया जाता है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!