छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पकड़ाया 300 किलो गांजा

by sadmin
Spread the love

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का मामला लगातार सुर्खियों में है। सरगुजा के बाद अब छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 किलो गांजा सहित बोलेरो व ट्रक जब्त किया है। गांजे की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए आकी गई है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर दूसरे राज्यों में खपाने लेकर जा रहे थे। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि पड़ोसी राज्य ओडिशा से बस्तर के रास्ते दूसरे राज्यों में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। नगरनार थाना प्रभारी बुधराम नाग के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। बॉर्डर स्थित धनपुंजी चेक पोस्ट में जांच के दौरान ओडिशा से बस्तर आते एक बोलेरो वाहन की जांच की गई, जिसमें 115 किलो गांजा मिला। तस्कर कोरोपुट ओडिशा निवासी देवेंद्र खिलो (24) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आयशर ट्रक से भी 185 किलो गांजा जब्त किया गया। ट्रक चालक किशन उरांव गढ़वा झारखंड का निवासी है।

जब्त गांजे की कीमत 15 लाख रुपए – बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करी के दो मामलों को पकड़ा है, जिसमें कुल 300 किलो गांजा बरामद किया गया है। जब्त गांजे की कीमत 15 लाख रुपए आकी गई है। आरोपियों ने गांजे को भूरे रंग के टेप से पैकिंग किया था। बता दें कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ के बस्तर, कोंडागांव, कांकेर रायपुर होते हुए गांजा तस्करी का मामला लगातार फूट रहा है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर बसंतपुर पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए का गांजा पकड़ाया था

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!