यूएनएससी की स्थायी सीट छोड़ देगा फ्रांस? कयासों पर राष्ट्रपति की ओर से यह जवाब

by sadmin
Spread the love

फ्रांस | फ्रांस सरकार ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें यह बताया गया है कि फ्रांस, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अपनी स्थायी सीट छोड़ देगा। दी डेली टेलीग्राफ ने बताया था कि फ्रांस जल्द ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अपनी सीट यूरोपीय यूनियन को दे देगा।यूरोपियन संसद के एक सदस्य का हवाला देते हुए अखबार ने बताया था कि फ्रांस यूरोपीय सेना के लिए यूरोपियन यूनियन के अन्य सदस्यों के समर्थन के बदले में सीट का आदान-प्रदान करने पर विचार करेगा और अपनी विदेश नीति में सुधार करेगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया है कि हम औपचारिक रूप से इससे इनकार करते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हमारी सीट है और हमारी ही रहेगी। प्रवक्ता ने आगे बताया है कि हम यूरोपीय यूनियन के साथ यथासंभव और पूर्ण संप्रभुता के साथ समन्वय करते हैं।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से फ्रांस एक है। फ्रांस के साथ ब्रिटेन, अमेरिका, रूस और चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!