कोरोना से बचाव हेतु बीएसपी में विश्वकर्मा पूजा के उत्सवपूर्ण आयोजन नहीं होंगे

by sadmin
Spread the love

विश्वकर्मा पूजा के दिन किसी भी प्रकार के विजीटर्स पास जारी नहीं किये जायेंगे.

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने कोविड प्रोटोकाॅल को ध्यान में रखते हुए 17 सितम्बर, 2021 को विश्वकर्मा पूजा के उत्सवपूर्ण आयोजन को परिपत्र जारी कर प्रतिबंधित किया है। विदित हो कि मौजूदा महामारी के स्थिति के कारण सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र होना प्रतिबंधित है। अतः व्यापक जनहित में और कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाना है।

अतः स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए वर्ष 2021 की विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में संयंत्र प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि बीएसपी के किसी भी विभाग/कार्यालय के साथ-साथ संयंत्र, खदान तथा टाउनशिप में संचालित ठेकेदारों के प्रतिष्ठानों में उत्सव करना, पंडाल का निर्माण, एकत्रित होना, प्रसाद वितरण, पूजा कार्यक्रम हेतु पुजारी बुलाना, मूर्ति विसर्जन का आयोजन नहीं किया जाएगा।

संयंत्र प्रबंधन ने सभी संबंधितों से अनुरोध किया है कि उक्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। कोरोना से बचाव में सहयोग करें। इसके साथ ही सभी विभागाध्यक्षों से भी अनुरोध किया गया है कि वे कार्मिकों के बीच उक्त निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। अगर कोई इन दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं करता है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा और कार्यवाही के लिये वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

इसी प्रकार संपर्क व प्रशासन विभाग को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि उक्त उदेश्यों हेतु कोई भी प्रवेश पास जारी नहीं किया जाये। इसके अतिरिक्त 17 सितम्बर, 2021 को विजीटर्स पास पूर्णतः प्रतिबंधित होगा और 17 सितम्बर, 2021 को किसी भी प्रकार के विजीटर्स पास जारी नहीं किये जायेंगे। अतः लोगों से अपील है कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु समुचित सहयोग प्रदान करें। विश्वकर्मा पूजा में व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें। आप सभी पर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद बना रहे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!