अमेरिका में 14 साल के बच्चों को भर्ती कर रहीं फूड कंपनियां

by sadmin
Spread the love

अमेरिका. अमेरिकी फूड चेन कंपनी मैकडॉनल्ड 40 साल के इतिहास में पहली बार कर्मचारियों की किल्लत से जूझ रही है। इसके चलते कंपनी की ओरेगोन स्थित फ्रेंचाइजी ने 14 से 15 साल के बच्चों की भर्ती शुरू की है। ये नियुक्तियां श्रम कानूनों के तहत हो रही है। यहां 14 साल या उससे ज्यादा उम्र के किशोर खाद्य सेवा नौकरियों में भर्ती किए जा सकते हैं।

कानून के मुताबिक काम के घंटे इतने होंगे कि उनका स्कूली वक्त प्रभावित न हो। कंपनी की फ्रेंचाइजी मेडफोर्ड रेस्त्रां के संचालक हीथर कैनेडी ने कहा कि ऐसी स्थिति कभी नहीं आई। हमने कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए न्यूनतम 15 डॉलर (करीब 1100 रुपए) प्रति घंटे के हिसाब से वेतन तय किया है।

इसके बावजूद लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। केनेडी ने कहा कि 16 साल तक के बच्चों की भर्ती के लिए अभी तक 25 आवेदन मिले हैं। 14 साल या उससे ज्यादा उम्र के लड़कों को काम देने वाली मैकडॉनल्ड अकेली नहीं है। उससे पहले बर्गर किंग, वेंडी ने भी ऐसी भर्तियां की थीं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!